करौली माता मंदिर पर दत्तात्रेय जंयती मनी

Dec 29 2023

ग्वालियर।महलगांव स्थित करोलीमाता एवं कुंवर महाराज मंदिर में पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दत्तात्रेय जंयती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में सुबह दुर्गासप्तशती का पाठ एवं महाराज की चरणपादुका पूजन एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। 
भजन संध्या में प्यारा सजा है दरबार भवानी, माता ने बुलाया है..मां मेरी मां मुझे तुमने पुकारा जैसी माता की भेंटों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। महाआरती के बाद भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में भक्त मौजूद रहे।