जिस व्यक्ति के अंदर मनोबल मजबूत होगा, हर कार्य में सफलता पाएगा-मुनिश्री
Dec 28 2023
ग्वालियर। व्यक्ति का आत्मबल जितना मजबूत होता है उन्हें दुनिया की कोई ताकत पछाड़ नहीं सकती और इनका आत्मबल कमजोर है उन्हें कोई व्यक्ति भी मंजिल तक नहीं पहुंचा सकता, क्योंकि व्यक्ति अपने मनोबल को मजबूत करें, परेशानियां क्या है आयेगी और चली जायेगी क्योंकि वो स्थाई सुख भी नही और स्थाई दु:ख भी नही है। जितना मनोबल व्यति के अंदर मजबूत होगा उतना ही आप हर कार्य में सफलता पाओगे। यह विचार क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज ने दिगंबर जैन जागरण युवा मंच ग्रेटर की ओर से गुरूवार को नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
मुनिश्री ने कहा भगवान उनकी भक्ति कबूल नहीं करते जो ऐश और आराम की जिंदगी जी रहे है बल्कि भगवान उनकी भक्ति कबूल करते है जो विपरीत परिस्थितियों में भी भक्ति करना नहीं छोड़ते। अगर आप कैसे भी परिस्थियो में क्यों न हो अपना मनोबल कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाओ, अगर आपका शरीर कितना भी कमजोर क्यों न हो लेकिन मनोबल मजबूत होगा तो आप बड़े से बड़े कार्य करने में सक्षम हो जाओगे। मनोबल कमजोर होगा तो कोई कार्य नहीं कर पाओगे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य एवं सकल जैन समाज की ओर से 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यकम गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के 70वें जन्म जयंती पर तैयारियो को लेकर अलग अलग जैन समाज की संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की आचार्यश्री विमल सागर महाराज के 29 वें स्मृति महोत्सव के अवसर पर आज शुक्रवार को दानाओली स्थित चम्पाबाग जैन मंदिर में प्रात: 8:30 बजे से आचार्यश्री विमल सागर की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक होंगे। वही मुनिश्री के मंगल उद्बोधन होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









