त्रिपाठी बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष

Dec 28 2023

ग्वालियर। जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष उदित भदौरिया की सहमती से व जिला संरक्षक नन्द किशोर गोस्वामी और मुन्नीराम शर्मा की अनुशंसा पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर विपीन कान्त त्रिपाठी को अजय कुमार शर्मा ने मनोनीत किया है। 
इस अवसर पर नन्द किशोर गोस्वामी, मुन्नीराम शर्मा, जिला संयोजक  लक्ष्मण प्रसाद रजक, जिला सचिव दीपक राजपूत, धर्मवीर सिंह घुरेया, मुनीश सक्सेना, शयाम अग्रवाल, देवेश शर्मा, अशोक सोनी, हेमंत दिवेदी सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष विपीन कान्त त्रिपाठी को बहुत बहुत बधाई दी। साथ ही उनसे कर्मचारी हित में कार्य करने के लिए कहा।