भारत और नेपाल के बीच टेस्ट सीरीज लिए ग्वालियर के क्रिकेटर सूरज मंनकेले का चयन
Dec 28 2023
ग्वालियर। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के तत्वाधान में आगरा में आयोजित 28 दिसंबर से भारत और नेपाल के बीच टेस्ट सीरीज लिए ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सूरज मनकेले का चयन पहली अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट सीरीज के लिए ओपनिंग बैट्समैन के रूप मे किया गया।
सूरज मंनकेले इसके पहले भी 42अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और100 से अधिक राष्ट्रीय मैच खेल चुके है और कई देश थाईलैंड श्रीलंका बांग्लादेश दुबई सिंगापुर कुवालम्मपुर मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर ग्वालियर मध्य प्रदेश का नाम देश विदेश में रोशन कर चुके हैं। दिव्यांग क्रिकेट में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वह गुरूवार को आगरा के लिए रवाना हुए।
सूरज मनकेले नेबताया कि उनका चयन होना उनका एक सपना था कि वह एक टेस्ट क्रिकेटर भी बने और आज उनका ये सपना पूरा केवल दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के द्वारा पूरा हुआ। इसके लिए उन्होंने बोर्ड का आभार प्रकट किया। उनके चयन पर उनके परिवार और दोस्तो ने शुभकामनाएं दीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









