खुले में सो रहे बेसहारा लोगों को निगम अमले ने पहुंचाया रैन बसेरा
Dec 28 2023
ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अभियान रैन बसेरा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत खुले में व मंदिरों के बाहर एवं पुल के नीचे सो रहे बेसहारा लोगों को निगम अमले द्वारा उन्हें निगम द्वारा संचालित रैन बसेरो में रात बिताने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही निगम के वाहनों द्वारा उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचा जा रहा है।
अपर आयुक्त विजय राज के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा गत रात्रि में एक बार पुन: पड़ाव स्थित नए पुल के पास व मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर, साइ बाबा मंदिर एवं फूल बाग पर सो रहे लोगों को निगम के वाहन से बस स्टैंड के रैन बसेरे में पहुंचा कर आवश्यक सुविधाएं प्रदान की।
इसके साथ ही शहर के अन्य कई स्थानों पर अभियान चलाकर खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट कराया गया। अभियान के दौरान उपायुक्त डॉक्टर अतिबल सिंह यादव मदाखलत अमला एवं निगम का अन्य उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









