डीआईजी व एसपी ने थानों का आकस्मिक निरीक्षणकर लंबित मामलों के शीघ्र निकाल के दिये निर्देश
Dec 28 2023
ग्वालियर। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में पुलिस अधीक्षक रैंक से जोन आईजी स्तर के पुलिस अधिकारियों को थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। डीजीपी मध्य प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में गत रात प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन सुशांत सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु तथा एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा जिले तथा रेंज के विभिन्न थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये गये।
गत रात प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन सुशांत सक्सेना द्वारा थाना डबरा सिटी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु द्वारा अत्यधिक कोहरा एवं शून्य दृश्यता होने के कारण धीमी गति से वाहन यात्रा कर थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय थाना परिसर में विद्युत कटौती के कारण लाइट न होने के बावजूद भी डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाने के लंबित अपराधों एवं लंबित चालानों, मालखाना, थाना भवन आदि का अवलोकन किया। डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाने में लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिये। उनके द्वारा थाने के रजिस्टर एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्हे अप-टू-डेट रखने की हिदायत दी।
वहीं डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाना झांसीरोड को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने में रात्रि अधिकारी एवं रात्रि गस्त अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद पाये गये और थाने में सीसीटीव्ही कैमरों को चेक करने पर सुचारू रूप से कार्य करना पाये गये। डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाने के रजिस्टर चेक किये गये तथा वारंट रजिस्टर में वारंट तामीली कराने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों के नाम अंकित नहीं पाये गये, जिस पर प्रात: कालीन गणना में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी बीट के स्थायी वारंटियों/अन्य वारंटियों के नाम पढक़र सुनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीआईजी ग्वालियर रेंज ने निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड का उचित संधारण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने तथा साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उधर एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा गत देर रात थाना झांसी रोड और थाना मोहना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी चंदेल द्वारा रात्रि गश्त के कर्मचारियों को चेक किया गया, साथ ही उनके द्वारा एचएस तथा गुण्डा रजिस्टर को को भी चेक किया और रजिस्टर के सभी इन्द्राज पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा थाने के रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश भी दिये और थाना परिसर में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरों को सदैव दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









