यातायात पुलिस ने 20 मोडिफाईड सायलेंसर एवं 2 बुलैट जप्त की
Dec 27 2023
ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा श्रीमती विदिता डागर (आईपीएस), डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मोडिफाईड सायलेंसर का उपयोग करने वाले एवं मोडिफाईड सायलेंसर दुकान मालिकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस एवं कंट्रोल रूम को लगातार गोली की आवाज निकाल कर बुलेट चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायतों के पालन में बुधवार को मोडिफाईड सायलेंसर विक्रेताओं के विरूद्ध यातायात कार्यवाही कर मोडिफाईड सायलेंसरों को जब्त किया गया।
यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात कम्पू श्रीमती सोनम पाराशर ने थाना इंदरगंज के शिन्दे की छावनी में स्थित मोटर पार्टस विक्रेता मार्केट में संचालित रॉयल किंग, चिराग ऑटो मोबाईल्स एवं 6 नम्बर चौराहा पर स्थित मंगल ऑटो मोवाईल्स एवं सर्विस पर मोडिफाईड सायलेंसर बेचने के विरूद्ध जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त दोनो विक्रेताओं से 20 मोडिफाईड सायलेंसर एवं 2 बुलैट वाहन जप्ती की कार्यवाही कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरण में प्रथक इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात कम्पू श्रीमती सोनम पाराशर, हिमांशु तिवारी, अभिषेक रघुवंशी तथा यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









