अजाक्स ने मनाई महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती
Dec 27 2023
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की ओर से खंगार समाज के संस्थापक महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती बुधवार को थाटीपुर कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा खेत सिंह खंगार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में मौजूद अजाक्स के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेवाफरोश ने कहा कि खंगार समाज ने हमेशा विदेशी आक्रमणकारियों से लड़ाई लड़ी है। 12वीं सदी में जब यह देश, विदेशी आक्रांताओं का सामना कर रहा था और घुसपैठियों का सामना कर रहा था, तब महाराजा खेत सिंह खंगार नाम का एक जवान जूनागढ़ की धरती से पृथ्वीराज चौहान का सहयोगी व सहभागी बना था। जिला महासचिव पुत्तू सिंह परिहार ने समाजबंधुओं से कहा कि वह संगठित होकर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और समाज की कुरीतियों को दूर कर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। यही महाराजा खेत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. मेवाफरोश ने कहा कि खंगार समाज का इतिहास बहुत प्राचीन और गौरवपूर्ण रहा है। समाज के लोग बहुत ही संघर्षशील रहे हैं। संचालन कार्यक्रम संयोजक पुत्तू सिंह परिहार ने व्यक्त किया।
इस मौके पर अतर सिंह जाटव, नेत्रपाल सिंह, एड. आदित्य भार्गव, देवांश शर्मा, हरिश्चंद्र अष्ठाना, गजेंद्र खंगार, परमाल सगर, बंटी जोनवार राघिव, गौरव शाक्य, सचिन कोडाट, अमन गोहर, रवि मौर्य, गुलशन चौधरी, पंकज बाल्मीक, विशाल सूर्यवंशी, गौतम बाल्मीक आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









