समाज निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं रासेयो स्वयंसेवक:अरुण चौहान
Dec 27 2023
ग्वालियर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने रचनात्मक कार्यों से समाज निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं। रासेयो शिविर दिनचर्या के नियमों को आत्मसात करके स्वयंसेवक अपने चरित्र और व्यक्तित्व को संवार सकते हैं। शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा और समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा की पाठशाला होते हैं रासेयो के यह विशेष आवासीय शिविर। यह बात माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाईयों के संयुक्त सप्त दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जेयू के कुलसचिव अरुण चौहान ने कही। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने की। विशिष्ठ अतिथि प्रो. रविकांत अदालतवाले, डॉ. मनोज अवस्थी, अमित सिसोदिया, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रासेयो समन्वयक प्रो. रविकान्त अदालतवाले ने कहा कि रासेयो अनुशासित जीवन जीने की एक स्वस्थ परम्परा से युवाओं को जोड़ती है। सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अनुशासन को युवा स्वयंसेवक अपना कर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं।
इस मौके पर शिविरार्थियों ने लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक व रासेयो गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों द्वारा सभी शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों को रासेयो स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही पूर्व स्वयंसेवकों अनिरुद्ध शर्मा, अंकुश चौरसिया, विश्वजीत जाट और रामकुमार गुट्टी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राचार्य व अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास शुक्ल ने एवं आभार प्रदर्शन शिविरार्थी स्वयंसेवक आशुतोष नरवरिया ने किया।
इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. राजेश मिश्रा, पुनीत बंसल, रानू बृजवासी, प्रशांत पाण्डेय, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. योजना तिवारी, डॉ. प्रशांत साहू, ज्योति गोधा, डॉ. प्रेम सिंह, मोहित राजावत, पंकज राणा, अरविन्द करन, नितिन रजक, पुष्पेंद्र सविता, साहिल शिवहरे, कपिल रावत, देवेन्द्र साहू , भूमि गुप्ता, रौनक द्विवेदी, हेमन्त अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









