शहीद उधम सिंह सिंह के बलिदान पर हमें गर्व है: महापौर सिकरवार
Dec 26 2023
ग्वालियर। भारत के वीर क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की 124वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर उधम सिंह समन्वय एवं मानव सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बनोरिया ने की।
महापौर डॉ. सिकरवार ने सर्वप्रथम शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बड़ा गर्व है कि जलियावाला हत्याकांड नर संहार का बदला लेने के लिए हमारे वीर क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह ने अविवाहित रहकर लंदन में डायर को गोली मारकर जलियावाला बाग नरसंहार का बदला लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री अवधेश कौरव, बलवीर सिंह तोमर, प्रेम सिंह यादव, देवेंद्र चौहान, महादेव अपोरिया, हितेंद्र यादव, प्रमोद खरे, सुधीर मंडेलिया, कमलेश इंदौरिया, मनोज तोमर, रामकिशन शर्मा, सुनील कौशल, जसवंत जाटव, दिनेश बारिया ओमप्रकाश प्रजापति, सुनील रामपुरिया, संदीप सकवार, पवन डर, भूपेंद्र सोलंकी, राजेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









