एनएसएस शिविर के में स्वयंसेवकों ने मास्क लगाकर दिया कोरोना से सतर्कता का संदेश

Dec 26 2023

ग्वालियर। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश ही समाजसेवा होता है जिसके अंतर्गत जनजागरुकता के छ: दिन पर ग्रामवासियों को कोरोना से सतर्क रहने का संदेश मास्क लगाकर रहने से दिया। भारत में कोरोना संक्रमण की शुरुआत हो चुकी है जिसको सरकार ने भी गंभीरता से लेते हुए एतिहातर सुरक्षा लेते हुऐ मास्क लगाने की अपील की। माधव महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिविर के अंतर्गत मास्क लगाकर एकजुटता के साथ कार्य किया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला के नेतृत्व में चल रहा है। 
कोरोना से बचने के लिए हम सभी लोग अपने महाविद्यालय एवं परिवार में जाकर मास्क लगाएंगे जिससे दूसरे लोग भी जागरूक कर सकें और अनावशक भीड़ से बचने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नीरज कुशवाह, प्रशांत माहोर, नकुल शर्मा, समीर खान, शिवम गुर्जर, सक्षम सोनी, भूमि गुप्ता, रौनक द्विवेदी,संजना कुशवाह, हिरदेश टुंडेलकर, मनीष साहू, अक्षत सोनी, चिराग झा, रोहन अरोरा, रितिक, हेमंत अग्रवाल, आशुतोष पालीवाल, अमृत पाराशर, स्वाति परमार, अभिषेक खटीक, निखिल नामदेव, करण रजक, पंकज रजक, सुमित रजक आदि उपस्थित रहे।