शासकीय पीएम श्रीविद्यालय के बच्चों ने घूमा मितावली, पड़ावली, बटेश्वर

Dec 26 2023

ग्वालियर। अपर परियोजना संचालक लोक शिक्षण समग्र शिक्षा अभियान भोपाल के निर्देशन पर शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को शासकीय खर्चे पर एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। उक्त आदेश के परिपालन में शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीआरपी लाइन के 155 छात्र एवं 15 शिक्षकों ने ऐतिहासिक स्थल पड़ावली, मितावली, बटेश्वर एवं शनिचरा क्षेत्र का भ्रमण कर बच्चों ने मौके पर पहुंचकर प्राचीन दर्शनीय स्थानों से रूबरू होकर लुत्फ उठाया। 
विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार दीक्षित ने बताया कि उक्त विजिट अजय कटियार जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में एवं डॉक्टर सर्वेश दीक्षित एडीपीसी एवं सुधीप भदोरिया एपीसी के निर्देश अनुसार ऐतिहासिक स्थल पढावली, मितावली, बटेश्वर एवं शनिचरा के ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण किया गया। 
उक्त शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों द्वारा ऐतिहासिक महत्व की पृष्ठभूमि को अपनी डायरी में नोट किया तथा शासन की मनसा अनुसार शैक्षणिक भ्रमण का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर शिक्षक एवं विजिट में संस्था प्राचार्य अशोक कुमार दीक्षित ने छात्रों के उत्साहवर्धन किया। छात्रों को सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में अवगत कराया ताकि छात्र भविष्य में अपने विषय ज्ञान में इतिहास, भूगोल, सांस्कृतिक, साहित्यिक  शैक्षिक गतिविधियों को अनुशरण कर सके।
शिक्षकों में श्रीमती राजलक्ष्मी मिश्रा, नीलम राजपूत, अमर सिंह, श्रीमती सुनीता शर्मा, एसएन मिश्रा, श्रीमति विजयलक्ष्मी चौहान, विवेक गुप्ता, सीपी जाटव एवं हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे।