अटल के नाम व्याख्यान माला व काव्य संध्या हुई

Dec 26 2023

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज लश्कर के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अटल के नाम  व्याख्यान माला एवं काव्य संध्या का आयोजन किया।  
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्राध्यापक अम्बाह शास. महाविद्यालय डॉ. नीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अटल जी के जीवन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का प्रभाव दिखाई देता है। अटल जी विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे। उनकी बदौलत भारत देश को परमाणु संपन्न बनाया। वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण राजनीति में आए और 1996 में भारत के प्रधानमंत्री बने। वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ राम किशोर उपाध्याय ने कहा, अटल जी के जीवन के तीन पहलू रहे, वे राजनेता, पत्रकार, कवि को समझोगे तो हमें ग्वालियर को समझना होगा। उनका राजनैतिक जीवन राष्ट्रहित में, पत्रकार होना समाज की समस्याओं के निदान के लिए एवं कवि होना उनका साहित्य व समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।
अगले क्रम में सभा के अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव ने कहा कि अटल जी के नाम नवीन साहित्य सभा भवन का मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से पूर्ण हो रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा, हिन्दी, हिंन्दू, हिन्दुत्व का उत्थान अटल जी का दे रहा है आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत उपेंद्र कस्तूरे, डॉ मंदाकिनी शर्मा, कुंदा जोगलेकर एवं रामानुज पाराशर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कृष्ण मुरारी शर्मा , पूर्व अध्यक्ष, मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर ने की। सभा प्रतिनिधि के रूप में साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ.कुमार संजीव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दतिया, मुरैना, भिंड ,शिवपुरी के युवा एवं वरिष्ठ साहित्यकारों सहभागिता की। इस अवसर पर काव्यपाठ करने वाले सभी सहभागियों को अंग वस्त्र, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र आदि से सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों का भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चंद्र आदि भेंट कर सभा द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर राकेश  पांडेय, दीपक कौल आदि सहित श्रोतागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभा के प्रचार- प्रसार मंत्री रामचरण रुचिर ने सभी का आभार व्यक्त किया।