एसएससीओ ने तुलसी पूजन कर वृद्ध माता पिताओं को कंबल उढ़ाए

Dec 26 2023

ग्वालियर। सह सामाजिक सेवा सहयोग संस्थान ने आज हिंदू धर्म में आस्था की प्रतीक माता तुलसी का विधि विधान से पूजन कर मां तुलसी से जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर माता तुलसी के पौधे के रूप में कई औषधिय लाभ हैं। हर घर में तुलसी माता का पौधा सकारात्मक  वातावरण को निर्मित करता हैं। उपरोक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने दी।  
एसएससीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने तुलसी जयंती के अवसर पर पूजन कार्यक्रम के बारे में बताया कि धार्मिक भावनाओं के अलावा किवंदिती है की तुलसी एक लाभ अनेक। वाली बात माता तुलसी के पौधे रूप से मिलने वाली औषधि जो की बीमारियों में बहुत कारगर हैं उससे चरितार्थ होती हैं। 
इसी भावना से एसएससीओ के पदाधिकारियों ने मंगलधाम वृद्धाश्रम पर निवासरत वृद्ध माता पिताओं के साथ मां तुलसी का पूर्ण विधि विचार से पूजन कर आरती की। इसके पश्चात वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध माता पिताओं को संस्था के पधादिकारियों ने सर्दी से बचने हेतु कंबल ओढ़ाए। इसके उपरांत  सभी लोगो में प्रसाद वितरण किया गया। 
इस अवसर पर श्याम श्रीवास्तव, संजय बंसल, प्रिंस श्रीवास्तव, संतोष गर्ग, वंदना श्रीवास्तव, हेमा राव, आयुष शर्मा, कंचन राव, सूरज सोलंकी, सचिन, डॉक्टर तस्लीम अहमद आदि मौजूद रहे।