कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने वृद्धजनो के साथ संवाद सेवा कार्यक्रम किया

Dec 26 2023

ग्वालियर। महानगर की गतिशील समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मंगलधाम वृद्धाश्रम थाटीपुर में आश्रमवासी बुजुर्गजनो के साथ एक संवाद एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने बुजुर्गो के साथ उनके अनुभव साझा करने के साथ ही उनकी नित्य आवश्यकता की सामग्री भी भेंट कर भजन संगीत के कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा बन गया।
 इसके अलावा संस्था के सदस्य नरेश धारीवाल ने अपना जन्मदिन भी बुजुर्गो के आशीर्वाद के साथ आश्रम में मनाया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्षा हेमलता राव, कोषाध्यक्ष कंचन राव, संगठन मंत्री ऋषि जैन, विशाल रस्तोगी, ओमप्रकाश, दिलीप, देवेंद्र आदि सदस्य उपस्थित थे।