22 जनवरी से पूर्व बाजारों में सजावट करेंगे, श्रीराम संवाद आयोजित होंगे: कैट

Dec 26 2023

ग्वालियर। कैट ग्वालियर द्वारा हर बाजार अयोध्या, घर-घर अयोध्या कार्यक्रम के तहत राम संवाद कार्यक्रम सोमवार को दाल बाजार स्थित सदावृत की बगीची पर आयोजित किया गया। कैट ग्वालियर के जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी एवं कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दाल बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी एवं सचिव विवेक जैन ने बताया कि भगवान श्रीराम हम सब का आदर्श हैं और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिये गौरव की बात है। 
हम व्यापारियों के साथ 22 जनवरी को हर दुकान और घर में खुशी का वातावरण बने इसके लिए व्यापारियों से चर्चा करेंगें। इसी क्रम में पहला राम संवाद सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें यह तय किया गया कि दाल बाजार की प्रत्येक दुकान पर श्रीराम के पोस्टर एवं झंडे लगाए जायेंगे। 
आगामी 19 जनवरी से पूरे दाल बाजार को उसी प्रकार सजाया जाएगा। जैसे प्रभु श्रीराम के आने पर अयोध्या को सजाया गया था। कैट द्वारा 20 जनवरी को श्रीराम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह रथ यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से निकाली जाएगी। 
इस अवसर पर कैट आकाश जैन, मनोज चौरसिया, विनोद अग्रवाल, एड. पंकज गोयल, मनोज अग्रवाल, राघवेन्द्र सिंहल, नंदकिशोर गोयल, दीपक जैसवानी, संजय बंसल, कुमार वीरवानीख् हरिओम चौरसिया आदि उपस्थित थे।