ताल दरबार में 1282 तबला वादकों ने प्रस्तुति देकर बनाया विश्व कीर्तिमान

Dec 26 2023

ग्वालियर। ताल दरबार कार्यक्रम में 1282 तबला वादकों की प्रस्तुति ने विश्व कीर्तिमान बनाया है। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर में सभी कलाकारों का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन कर उन्हें बधाई देता हूं।
 संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में तानसेन समारोह का आयोजन अद्भुत और अलौकिक है। तानसेन समारोह के क्रम में ताल दरबार कार्यक्रम के अंतर्गत एक साथ 1282 तबला वादकों की प्रस्तुति ने मन मोहने के साथ ही एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।