महिलाओं ने तुलसी के पौधे बांट कर निकाली कलश यात्रा
Dec 26 2023
ग्वालियर। सर्व धर्म एकता मंच के तत्वावधान में शिवशक्ति धाम सिरोल रोड में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। तुलसी पूजन के बाद परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के सहयोग से तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी माता का महत्व बहुत ज्यादा है। तुलसी के दर्शन, स्पर्श एवं पूजन से पाप नष्ट हो जाते है। इससे पहले महिलाओं ने अचलनाथ मंदिर में तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा अर्चना और परिक्रमा कर आरोग्य की कामना की। तत्पश्चात सिर पर कलश रखकर यात्रा निकली गई।
इस मौके पर संगीता गुप्ता, सुमन भार्गव, किरण सिंह, रीना भदौरिया, गीता शर्मा, सीमा तिवारी, हेमा भार्गव, श्वेता दुबे, गौरी राजपूत, ज्योति तिवारी आदि मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









