ब्राह्मण समाज के 65 लोगों को ब्रह्म स्वर्ण लक्ष्मी व ब्राह्मण रत्न सम्मान से नवाजा गया

Dec 26 2023

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के द्वारा चेम्बर आफ कामर्स में विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इसमें 416 कन्याओं ने परिचय दिया। जिसमें से 17 रिश्ते तय हुये। वहीं इस अवसर पर तुलसी पूजन, ब्रह्म स्वर्ण लक्ष्मी एवं ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 56 ब्रह्म स्वर्ण लक्ष्मी पुरुस्कार प्रदान किया गया। साथ ही 9 ब्राह्मण रत्न सम्मान से नवाजा गया।   
 सकल ब्राह्मण महासमिति के पदाधिकारियो ने बिना किसी सार्वजनिक चंदा धन संग्रह किए ऐतिहासिक सम्मेलन किया। जिसमे हजारों ब्राह्मण समाज के महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। स्मारिका लेने वाले को दो निशुल्क भोजन कूपन दिए। 512 युवक एवं 160 बालिकाऐं की स्मारिका  के अलावा साथ ही, 254 कन्याओं की सप्लिमेंटरी दी। स्मारिका वितरण का दायित्व राहुल शर्मा टीम को सौंपा गया है। जो किसी कारण से पंजीयन नहीं करा सके उनको भी निशुल्क तत्काल निशुल्क पंजीयन किए। 
वहीं 56 को ब्रह्म स्वर्ण लक्ष्मी सम्मान सोने की लौंग, स्मृति चिंह, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही ब्राह्मण रत्न सम्मान विनोद कटारे, डॉ औएन कौल, डॉ दिनेश गौत्तम, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील दीक्षित, डॉ राजमणी दीक्षित, भगवती प्रसाद शर्मा सहित दिया। 
कार्यक्रम में संस्था के डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, नरेश कटारे, श्यामबाबू शर्मा, कुलवीर भारद्वाज, भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, प्रेमनारायण  मिश्रा, विक्रम शर्मा, मनोज त्रिपाठी, डॉ मुन्नालाल शर्मा, रविन्द्र नाथ नायक,  सिद्धांशु भारद्वाज, राम पाठक, रवि आनंद गौड, ब्रजेश चतुर्वेदी, हेमंत एडिशन शर्मा, राजू पंडित, अवनीश ललित गौड़, राजेश, महेश मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, सरोज मिश्रा, निशा शुक्ला, रेनू शर्मा, सरिता त्रिपाठी, अनिता रिछारिया, सुधा दीक्षित, शशि व्यास, शिवानी व्यास आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, मीरा शुक्ला, अनीता शर्मा, सरला शर्मा, मीणा भट्ट, अर्चना शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, रश्मि शर्मा, राधा शर्मा, उषा दडोतिया, सुधा दीक्षित सहित उपस्थित थी। मंच का संचालन रामनारायण मिश्रा, श्वेता शर्मा, प्रिया शर्मा,ने किया। आभार नरेश कटारे ने व्यक्त किया।