ब्रेड-टोस्ट फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपए जलकर राख
Dec 24 2023
ग्वालियर। गत देर रात एक ब्रेड एंड टोस्ट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में आग को लगता देख आसपास के अन्य फैक्ट्री के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के साथ दमकल दस्ता मौके पर जा पहुंचा। आधा दर्जन फायर बिग्रेड पानी आग में डालकर करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए जलकर राख हो गया, फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगना बताई जा रही है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शंकर उद्योग नगरी में दयानंद तलरेजा की सावित्री इंडस्ट्रीज नाम की ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री में गत देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो आसपास के अन्य संस्थानों पर काम कर रहे लोगों ने पुलिस, दमकल दस्ते व फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।
इसके बाद दमकल दस्ता मौके पर फायर बिग्रेड लेकर पहुंच गया। उस समय तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिस एक के बाद एक चार फायर बिग्रेड पानी फायर कर आग पर काबू जा सका, लेकिन इस दौरान दमकल दस्ते को 4 घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। दुकान में रखा करीब 2 से 3 लाख रुपए का माल जल जाने की खबर है। पर फायर बिग्रेड ने समय पर पहुंचकर करीब 10 से 12 लाख रुपए का माल जलने से बचा लिया है।
निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक ब्रेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर भेजी गई थी। जहां दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में लगी आग पर पानी डालकर समय रहते बुझा दिया है। आग में जलकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का माल जल गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









