पुलिस ने हथियार तस्कर को 6 पिस्टल व 1 जिंदा राउण्ड सहित पकड़ा
Dec 24 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर में अवैध हथियार व अवैध शराब/मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैै। इसी क्रम में एसपी चंदेल को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूर्यनमस्कार तिराहा से मेला पर्किंग की तरफ अवैध हथियार बैचने की फिराक मे खडा है। उक्त सूचना पर एसपी चंदेल एएसपी क्रईम ऋषिकेश मीना को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
एएसपी क्रईम ऋषिकेश मीना ने थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार को मुखबिर के बताये स्थान सूर्यनमस्कार तिराहे मेला पार्किग के पास भेजा। पुलिस टीम को सूर्यनमस्कार तिराहे पर मेला पार्किंग के पास मुखविर द्वारा बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम के द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध ने पूछताछ करने पर उसने स्वयं को गोल पहाडिया जनकगंज ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें 32 बोर की 5 देशी पिस्टल व तस्कर की तलाशी लेने पर उसकी कमर मे लोड़ेड 1 देशी पिस्टल मिली। पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया।
पकड़े गये तस्कर से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अवैध हथियारों को खरगोन से लेकर आना बताया एवं यहां ग्वालियर में वह ग्राहक तलाश कर बेचने जा रहा था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी खरगोन में अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे मे पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, शिशिर तिवारी, राहुल अहिरवार, आरक्षक देवव्रत तोमर, राहुल दुवे, सौरभ चौहान, सोनू परिहार, श्याम शर्मा, देवेश, नवीन पाराशर, आकाश पंाण्डे, अजय, अभिशेक तोमर, मनीष कटारे की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









