पति ने शक के चलते पत्नी की हत्या करी,पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ा
Dec 24 2023
ग्वालियर। पति ने पत्नी के सिर में हसिया मारकर हत्या कर दी। पत्नी पर हमले के बाद घर अंदर से लॉक कर 1 घंटे उसी कमरे में बैठा रहा। पत्नी ने उसके सामने तड़पते हुए दम तोड़ा। घटना गत देर रात लक्ष्मीगंज बिजलीघर के पास की है। महिला का बेटा और भाई आए, तब उन्होंने दरवाजा खुलवाया। जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। उसने बताया कि मना करने के बाद भी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसे शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है।
गोल पहाडिय़ा बिजली घर रोड निवासी खुशबू उचाडिय़ा (36) और धनीराम उचाडिय़ा उर्फ पिंकी दोनों की यह दूसरी शादी थी। दोनों ने ही अपने पहले पार्टनरों से तलाकर लेकर 12 साल पहले दूसरी शादी की थी। धनीराम के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा कृष्णा पहली पत्नी से है। दो बच्चे खुशबू से हैं।
हत्या की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो कृष्णा और उसका मामा राजकुमार आरोपी धनीराम को पकड़े हुए थे। अंदर महिला का शव पड़ा था। उसके सिर पर हसिए से कई वार किए जाने के निशान मिले। पुलिस ने हसिया भी बरामद कर लिया है।
मृतका के बेटे कृष्णा ने बताया कि मां से पिता अक्सर विवाद करते थे कि वह किसी से बात करती हैं। उन्होंने उसे बाहर भेज दिया। जब लौटा तो घर अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी पिता ने गेट नहीं खोला। इस पर मामा राजकुमार को बुलाकर लाया।
जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया है। फोन पर बात करन को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









