दीक्षांत परेड में 131 प्रशिक्षणार्थियों महिला अधिकारियों ने दी सलामी
Dec 23 2023
ग्वालियर। राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड में 131 प्रशिक्षणार्थियों को परेड की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव सहारन विशिष्ट सेवा मेडल ब्रिगेड कमांडर 72 इंफ्रेंट्री ब्रिगेड ने रैंक प्रदान की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को एनसीसी के नियमों पर अमल करने की शपथ दिलाई गई।
पड़ाव स्थित अकादमी में आयोजित इस दीक्षांत परेड में विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र सैनिक, प्रशिक्षणार्थियों के परिजन भी उपस्थित थे।
60 दिवसीय कोर्स के दौरान अधिकारियों ने ने विभिन्न प्रकार के सेना के प्रशिक्षण को प्राप्त किया। इसमें बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, उपदेशक कौशल, मैप रीडिंग, ड्रिल, एडवेंचर, खेल-कूद, कैम्प प्रशिक्षण, योग, आपदा प्रबंधन तथा एनसीसी विषय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 131 प्रशिक्षणार्थियों परेड की जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे कुशलता के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा कर अब अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। इस नई जिम्मेदारी को वे बखूबी के साथ निभाएंगी ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है। परेड के बाद एनसीसी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल जेपी सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी एवं मेजर प्रतिभा तिवारी अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।
पड़ाव स्थित एनसीसी ओटीए देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां महिला अधिकारियों को सहायक एनसीसी अधिकारी तथा बालिका कैडेट्स अनुदेशक का प्रशिक्षण दिया जाता है।
दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि संजीव सहारन ने कनिष्ठ स्कंन्ध की मेरिट में प्रथम आने पर दिल्ली महानिदेशालय की केयर टेकर अधिकारी मोनिका को एनसीसी महानिदेशक का प्लेक ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। एनआईआर निदेशालय की केयर टेकर अध्ािकारी गगनलता को एनसीसी महानिदेशक ट्रॉफी प्रदान की गई। दिल्ली निदेशालय की केयर टेकर अधिकारी ईशा गुप्ता को शर्मा कप प्रदान किया गया। उत्तरप्रदेश निदेशालय की थर्ड ऑफिसर नेहा त्रिपाठी को कमांडेंट का स्वर्ण पदक विशेष कौशल प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। उत्तरप्रदेश निदेशालय की कमांडेंट का स्वर्ण पदक ओडिशा की थर्ड ऑफिसर सुप्रिया सतपती को प्रदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









