बाजारों में क्रिसमस ट्री व सांता क्लाज की ड्रेसों से सजी दुकानें
Dec 23 2023
ग्वालियर। क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय में कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। घरों को लाइट और स्टार से सजाया जाता है। घरों में साफ-सफाई के साथ रंग- रोगन का कार्य किया जाता है। बच्चे सांता क्लाज के स्वागत की तैयारी करते हैं। शहर में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। ईसाई समुदाय के लोग पर्व की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं।
शहर के विभिन्न गिफ्ट गैलरी भी क्रिसमस सबंधित गिफ्ट आइटस से सज गए हैं। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस मनाया जाता है। पर्व को मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोग कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। क्रिसमस पर्व सिर्फ ईसाई समुदाय ही नहीं वरन सभी समुदाय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यही कारण है कि ईसाई समुदाय के लोगो के साथ अन्य समुदाय के लोग भी पूरी शिद्दत से इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।
इस बार क्रिसमस के मौके पर लोग एक दूसरे को ई ग्रीटिग्स भेजकर बधाई दे रहे हैं। खासकर युवा वर्ग में ई ग्रीटिग्स का ट्रेंड ’यादा देखा जा रहा है। एनिमेटेड कंटेंट्स से सजे आकर्षक ई ग्रीटिग्स युवाओं को खूब भा रहे हैं।
पूनम गुप्ता बताती हैं कि त्योहार को किसी धर्म या संप्रदाय के परिप्रेक्ष्य में नही देखना नही चाहिए। किसी भी संप्रदाय का त्योहार हो यह हमें अपनों के साथ मजा करने, करीब लाने का मौका देता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वो अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगी। भारती सिंह इस बार क्रिसमस के अवसर पर दोस्तों के साथ खूब मस्ती करने का प्लान है। सांता की टोपी पहले ही खरीद लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









