घोष वादन प्रतियोगिता व घोष संचलन 26 को

Dec 23 2023

ग्वालियर। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत चयनित भैया-बहनों का प्रांत स्तरीय घोष वादन प्रतियोगिता एवं घोष संचलन कार्यक्रम 26 दिसंबर को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जा रहा है। 
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के सह प्रांत प्रमुख चंद्रहंस पाठक ने बताया विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन निरन्तर चलता रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा, जिसमें सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुति, मुख्य उद्बोधन न तथा घोष वादक दलों द्वारा घोषवादन एवं व्यूह रचना का प्रस्तुतिकरण होगा। घोष पथ संचलन में प्रान्त के चयनित घोष दलों के भैया बहिन सम्मिलित होंगे। स्थाई झाकियों के रूप में श्री राम दरबार, संगीत नगरी ग्वालियर से परिचय, माता शबरी, पंडित मदन मोहन मालवीय, स्वामी विवेकानन्द, रामेश्वरम स्थापना आदि रहेगी।
 सभी घोष दलों के पथ संचलन कार्यक्रम में विद्यालयों में अध्ययनरत भैया बहनों, अभिभावक, प्रबंध समिति सदस्य तथा पूर्व छात्र एवं समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया जाएगा।