अग्रकुल महिला समिति ने अवार्ड नाईट का आयोजन किया
Dec 22 2023
ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा अवार्ड नाईट का आयोजन किया गया। जिसमें साल भर कार्य करने वाले सभी सदस्यों क़ो गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साल भर जो भी सदस्य कार्यक्रम संयोजक बनते हैं। उनको भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अग्रकुल महिला समिति द्वारा फैशन फीवर का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे अग्रकुल समिति की समस्त सदस्यों ने रैंपवॉक की और अपने यूनिक ड्रेसिंग सेन्स के आधार पर अग्रकुल क्वीन का खिताब जीता। फैशन फीवर का जजमेंट इंडियन आइडल फेम शिन्नी सोनोने कालवीन्त एवं ऋतुराज चौहान ने किया।
इस अवसर पर समीक्षा गुप्ता ने कहा की अग्रकुल महिला समिति पिछले पंद्रह सालों से अग्रवाल महिलाओं को जोडऩे का काम कर रही। जब उनकी सदस्य घर के कामों से फ्री होकर अग्रकुल के किसी कार्यक्रम में आती हैं। तो कुछ नया सीखती हैँ, जीवन क़ो एन्जॉय करती है, सेल्फी लेती है, रील बनाती हैँ और प्रतियोगिता में जीतने के बाद जब पुरुस्कार लेती है। तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता तो इस प्रकार के नये नये कार्यक्रम अग्रकुल महिला समिति करती रहती है।
अवार्ड नाईट प्रोग्रामों में फैशन फीवर में कविता खंडेलवाल अग्रकुल क्वीन बनी एवं फस्र्ट रनर अप रश्मि गोयल और सेकंड रनर अप वैशाली अग्रवाल रहीं कोंसोलेशन दीपिका मित्तल, रानी अग्रवाल, सोनल गोयल और आरती बंसल रहीं। इनको मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल, शिन्नी सोंनोने ने क्राउन पहना कर सम्मानित किया। साथ ही हाउजी गेम के विनर प्रियंका अग्रवाल, वंदना सिंघल, अंजू बंसल, वंदना गोयल रहीं। इस अवसर पर अग्रकुल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









