सांसदों के निलंबन पर इंडिया गठबंधन का धरना

Dec 22 2023

ग्वालियर। संसद में विपक्ष के 146 सांसदों के निलंबन को लेकर इंडिया संगठन के सभी दलों के पदाधिकारी धरने पर बैठे, जिसमें सभी ने सांसदों के निलंबन को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला और निलंबन की स्थिति को लेकर लोकतंत्र की हत्या बताई। 
फूलबाग गांधी उद्यान पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे धरना शुरु हुआ, जिसमें कांगे्रस सहित इंडिया संगठन के घटक दलों के पदाधिकारियों ने सांसदों के निलंबन का विरोध प्रदर्शन किया, इस अवसर पर सभी दलों के पदाधिकारियों ने इस धरने को लोकतंत्र बचाओ के लिए आवश्यक बताया।