योग के द्वारा युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दिनचर्या को भी सार्थक करता है: विशेष शिविर
Dec 22 2023
ग्वालियर। युवाओं का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना है जिसमें भारत का युवा अपने चरित्र का निर्माण आसानी से करता है इन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिये सही दिशा दिखाई जा सके, जिसके लिये यह सात दिवसीय शिविर का आयोजन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुक्ला राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय कर रहे है। यह शिविर ओल्डपुरा ग्राम में संचालित हो रहा है। योग स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है एवं योग के द्वारा पूरी दिनचर्या पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
किसी शिविर के आगे विशेष लग जाना ही अपने आप में उस शिविर के विशेषता को सार्थक करता है। माधव महाविद्यालय के स्वयं सेवक रासेया शिविर में प्रतिदिन उपस्थित रहकर प्रात: योग व्यायाम से लेकर रात्री विश्राम तक के सारे कार्य पूर्ण करते है।
बौद्धिक सत्र में एलआईसी के नवल किशोर कुशवाह ने स्वयं सेवकों को रोजगार के अपार अवसरों को प्राप्त करने के लिये एलआईसी में जाकर रोजगार प्राप्त करने की जानकारी दी। आज के युग में एलआईसी काफी बड़ी संस्था के रूप में कार्य कर रही है।
शिविर में स्वयं सेवक पंकज रजक, सुमित रजक, विश्वजीत, अनमोल तिवारी, रितक घोरपडे, अनुरूद्ध शर्मा, कृष्णा गर्ग, कु. संजना, भावना कुशवाह, धारणा कुशवाह, आशुतोष पालीवाल, राजीव दोहरे, दीक्षा पाल, भूमि गुप्ता, रौनक द्विवेदी समीर,शिवम आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









