इंडिया अलायंस के दलों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
Dec 22 2023
ग्वालियर। इंडिया अलायंस के देशव्यापी आव्हान पर लोकतंत्र को बचाने, संवैधानिक मर्यादाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने, संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष के 143 सांसदों के निलंबन को रद्द करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आज देश भर में हुईं विरोध कार्रवाइयों के साथ जिले भर में मुरैना, कैलारस, सबलगढ़ में भी विरोध कार्रवाई की गई। तहसील और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए गए।
इससे पूर्व हुई प्रदर्शन के दौरान सभा को पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्रा तथा माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य पूर्व नपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने 143 से ज्यादा सांसदों के निलंबन के मामले को लोकतंत्र पर क्रूर हमला बताया और आगामी दिनों में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार कैलारस को दिया गया।
ज्ञापन देते समय बृजमोहन मरैया, महेश प्रजापति, गयाराम सिंह धाकड़, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश श्रीवास, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश शुक्ला,शम्मा कुरैशी, इब्राहिम शाह, केएन शर्मा, केदार सिंह प्रजापति, संतोष सोलंकी, इसाक मोहम्मद, अजय माहोरिया, रफीक कुर्रेशी, बिन्दु खान, डॉक्टर राम कुमार श्रीवास, कन्हैयालाल थाकड, जीवनलाल त्यागी, एमपी सिंह, मनोज थाकड, राजेंद्र सिंह जादौन, मुरारी लाल धाकड़, इब्राहिम शाह आदि शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









