आयुर्वेद महाविद्यालय में हुआ वार्षिक महोत्सव का आयोजन

Dec 22 2023

ग्वालियर। ग्वालियर आयुर्वेद महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक महोत्सव में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। आयोजन में छात्रों ने आयुर्वेद अवतरण, महाभारत के प्रसंग, रस्मीरथी काव्य नाटिका, गायन, नृत्य, नेपाली छात्रों द्वारा नृत्य आदि की प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अविनाश तिवारी वाइस चांसलर जीवाजी विश्वविद्यालय, अमरसत्य गुप्ता निगम डिप्टी कमिश्नर, महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ महेश कुमार शर्मा, आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ रश्मि प्रधान द्वारा किया गया जिसमे महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, चिकिसालय अधिकारी एंव समस्त सत्र के विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।सभी महानुभावों द्वारा पारितोषिक वितरण एवं समापन समारोह किया गया। युक्त जानकारी कार्यक्रम के छात्र कॉर्डिनेटर हरेंद्र सिंह भदौरिया एवं आकाश पुरोहित द्वारा दी गई।