फ्लड लाइटों की दूधिया रोशनी से जगमगाया नया स्टेडियम
Dec 22 2023
ग्वालियर। शहर से 12 किमी दूर शंकरपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 6 टॉवरों पर लगी फ्लड लाईट की टेस्टिंग के लिये 4 टॉवर की लाईटों को बार-बार चालू और बंद की जा रही थी। शुक्रवार रात 8 बजे स्टेडियम के आसपास लाईटों के जलने से चारों ओर दूधिया लाइट देखने के लिये काफी दर्शकों की भीड़ थी जिन्हें सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने रोक रखा था। इन लाइटों के जलने से आसपास 1 किमी का इलाका भी जगमाने के बाद आसपास के लोगों के मन में खुशी का वातावरण दिखाई दिया।
शंकरपुर स्थित मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन की देखरेख में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम की फ्लड लाईट की रोशनी से पूरा स्टेडियम जगमगा उठा।
फ्लड लाईट की रोशनी की टेस्टिंग सफल होने की रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई की टीम पूर्व क्रिकेटर अबे कुरूविल्ला के साथ आ रही है। बीसीसीआई की टीम के रिपोर्ट के बाद ही ग्वालियर शंकरपुर स्थित एमपीसीए के क्रिकेट स्टेडियम में 14 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकैट मेच खेला जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









