गीता जयंती पर हरिनाम प्रभात फेरी निकाली
Dec 22 2023
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम के तत्वाधान में उत्साही युवा सेवा संघ द्वारा शुक्रवार को प्रभात फेरी प्रात: 7 बजे राम मंदिर फालका बाजार से प्रारंभ होकर नदीगेट, जयेंद्रगंजख् अचलेश्वर मंदिर, ओल्ड हाई कोर्ट होते हुए वापिस राममंदिर फाल्के बाजार पर समाप्त हुई।यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
गीता जयंती तुलसी पूजन दिवस निमित्त आयोजित प्रभात फेरी में दो सैकड़ा भगवद गीता ग्रंथ के साथ हजारों ऋषि प्रसाद व नए वर्ष के कैलेंडर और तुलसी के पौधे भी उपहार स्वरूप प्रदान कर जन साधारण से क्रिसमिस के एवज में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने की मार्मिक अपील की गई।
प्रभात फेरी में श्री योग वेदांत सेवा समिति महिला उत्थान मंडल बाल संस्कार मंडल युवा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया एवं लोगों से क्रिसमस के स्थान पर तुलसी पूजन करने का आग्रह किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और साधकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और यह संकल्प लिया कि क्रिसमस के दिन तुलसी पूजन करेंगे और लोगों को तुलसी पूजा के महत्व की जानकारी देंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









