रोशनीघर पर ऊर्जा विभाग द्वारा पेंटिंग कम्पटीशन में बच्चों ने उकेरे चित्र
Dec 22 2023
ग्वालियर। मप्र म.क्षे.वि.वि.कं.लि. शहर वृत्त द्वारा 14 से 21 दिसम्बर तक ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के आयोजन के क्रम में रोशनी घर में स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में (ऊर्जा बचत के उपाय एवं ऊर्जा संरक्षण तथा सौर ऊर्जा को डिस्पले करता चित्र) विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमति प्रीति बरैया उपमहाप्रबंधक एवं संयोजक हिंमाशू वासुदेव उपमहाप्रबंधक (मा.स.) एवं टीम के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ग्वालियर शहर के लगभग 30 से अधिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 10वीं तक के लगभग 300 छात्रछात्राओं ने भाग लिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रछात्राओं को दो वर्गो सीनियर, जूनियर में विभाजित कर आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा अपनी भिन्न-भिन्न चित्रकला के माध्यम से ऊर्जा का उपयोगिता अनुसार सीमित रूप में उपयोग कर ऊर्जा संरक्षण का सभी को संदेश दिया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. के मुख्य महाप्रबंधक (ग्वा.क्षे.) राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक शहर वृत्त नितिन मांगलिक, महाप्रबंधक (संचा/संधा) दिनेष सुखीजा, महाप्रबंधक (भंडार) विनोद कटारे एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से आरंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रतिभागियों को ड्राइंग किट, ड्राइंग शीट प्रदान की गई, प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के विजेताओं के निर्णय हेतु प्रदीप गुप्ता ,फाईन आर्ट शिक्षक न. 1 एयर फोर्स स्कूल एवं ओ.पी. माहोर,प्रोफेसर फाईन आर्ट महाविद्यालय उपस्थित रहे। जिनके द्वारा प्रतिभागियों द्वारा की गई चित्रकला में निर्णय कर संलग्न सूची अनुसार विजेताओं को शील्ड, गिफ्ट एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये गये तथा 14 प्रतिभागीयों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









