तीन जगह छापेमारी में 45 लाख की अवैध शराब मिली

Dec 22 2023

ग्वालियर। आबकारी विभाग की टीम ने एक ही दिन में छह इलाकों में शराब माफिया की तलाश में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान 10 प्रकरण बनाए गए हैं और करीब 45 लाख 60 हजार की शराब भी पकड़ी है। यहां पर टीम ने मौके पर बनती मिली शराब को नमक डालकर निष्क्रीय कर दिया गया है।
आबकारी उपायुक्त नरेश कुमार चौबे एवं सहायक आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मनीष द्विेदी की सूचना पर एक साथ कई अवैध शराब के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है। इस दौरान डबरा एवं भितरवार के अंतर्गत दुबादुबई, लाल दंगा, मोहनगढ़, चक मियांपुर, गोहिंदा में आबकारी विभाग की टीम ने छापे मारे हैं। टीम को मौके से 45 हजार किलोग्राम गुड लाहन और 200 लीटर हाथ भट्टी की मदिरा मिली है। इन मामलों में 10 प्रकरण कायम किए गए हैं। बरामद एवं निष्क्रीय की गई मदिरा तथा गुडलाहन की कीमत 45 लाख 60 हजार आंकी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में नरेश सिंह चौहान, महेंद्र सिंह गुर्जर, विनीता प्रियंका आदि शामिल थे।