डबरा की पंखुरी का तलवारबाजी की वेस्ट जोन प्रतियोगिता में हुआ चयन, लोगों ने दी बधाई
Dec 22 2023
ग्वालियर/डबरा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 23 दिसंबर से होने वाली विश्वविद्यालय वेस्ट जोन तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए नगर की पंखुरी दुबे का चयन किया गया है। बेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए पंखुरी का चयन ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के इप्पी इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर किया।
जानकारी देते हुए पंखुरी के कोच पंकज दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंखुरी जीवाजी विश्वविद्यालय के दल के साथ सचखंड एक्सप्रेस से औरंगाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। पंखुरी के बेस्ट जोन प्रतियोगिता में चयनित होने पर बृंदा सहाय कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बीबी रजक, महाविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर उमेश सिंह महाविद्यालय के प्राध्यापक एनआर माहौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, हिमांशु सक्सेना, नवीन माइकल, पवन, जोसेफ, जितेंद्र मिश्रा, मनीष पवैया, विकास गुप्ता, दीपक जैन, केतन बाथम, विकास मांझी, राजीव जाट, गजेंद्र सिंह जाट, वीरेंद्र पालगिल, मनीष जैन, संदीप सैनिक, जसविंदर सिंह लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









