एनएसएस शिविर जीवन में अनुशासन एवं मार्गदर्शन का कार्य करता है: डॉ. रस्तोगी

Dec 21 2023

ग्वालियर। रासेयो शिविर जीवन में अनुशासन की प्रेरणा देते हैं। शिविरार्थी पूरे मनोयाग से शिविर की प्रत्येक गतिविधि में सहभागी बने और अपने जीवन को एक सार्थक दीशा दें। स्वामी विवेकानंद ने भी तेजस्वी और उर्जावान यूवाओं से समाज के निर्माण की अपेक्षा की थी। स्वामी जी हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरूष भी है इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी भी है कि हम स्वामी जी के उन प्रेरक चरित्र को अपने जीवन में उतार सकें। उक्त बात माधव महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुये प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने शिविरार्थीयों से कही।
 इससे पूर्व आज सुबह महाविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के लिये युवा प्रतिभागियों का दल हर्षोउल्लास के साथ रवाना हुआ। इस दल की रवानगी हरी झंडी दिखाकर जिला संगठक डॉ. मनोज अवधी ने रवाना किया। साथ ही डॉ. नीलेन्द् सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय  एवं डॉ. विकास शुक्ला भी उपस्थित रहें।
डॉ. रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच है जहाँ से हम सेवा तो करते ही है, परन्तु जब हम शिविर से वापस अपने घर जाये तो घरवालों को हमारे आचरण में कुछ बदलाव दिखे यह हमारे शिविर की सार्थकता है। हम एक साथ श्रमदान के द्वारा ऐसे कार्य करें जिससे दूसरे लोग भी करने को प्रेरित हों। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास शुक्ला एवं आभार डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ, प्रशात साहू, स्वयंसेवक अनिरूद्ध शर्मा, विश्वजीत जाट, अंकुश अरोरा, रितिक घोरपडे, राजवीर सिंह, आशुतोष पालीवाल, कृष्णा गर्ग, शिवम गोडयाले, अनमोल तिवारी, पंकज आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।