तीन दिवसीय सकल ब्राह्मण समारोह आज से, भारत रत्न अटल जी एवं मालवीय के जन्म दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

Dec 21 2023

ग्वालियर। ग्वालियर के सपूत भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के शताब्दी जन्मदिवस और दो भारत रत्न ब्राह्मणों का जन्मदिन होने पर सकल ब्राह्मण समाज 25 दिसम्बर को गौरव दिवस के रूप में मनायेगा। इससे पूर्व आज 22 दिसम्बर शुक्रवार को शाम 5 बजे चेम्बर आफ कामर्स में 12वां सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का भूमि पूजन किया जायेगा। 23 दिसम्बर को भारत रत्न अटल जी के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। 24 दिसम्बर को 100 दीपक जलाकर अटल जी को याद किया जायेगा। जबकि 25 दिसम्बर को चेम्बर आफ कामर्स में पूर्व प्रधानमंत्री अटल के 100वें जन्मदिन पर परिचय सम्मेलन किया जायेगा। यह जानकारी सकल ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। 
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि 25 दिस बर को आयोजित होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए तीन हजार से अधिक लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रण दिया गया है। जबकि लगभग 700 से अधिक लोगों ने उक्त सममेलन के लिये पंजीयन करा लिये गये हैं। खास बात यह है कि देश विदेश से भी युवक युवतियों ने पंजीयन करा लिये हैं। एक रजिस्ट्रेशन कनाडा से भी हुआ है। उक्त सम्मेलन हेतु आज शुक्रवार को शाम 5.15 बजे चे बर आफ कामर्स में भूमि पूजन किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे। 23 दिसम्बर को ग्वालियर के सपूत भारत रत्न अटल जी के परिजन श्रीमती कान्ता, दीपक वाजपेयी, अनूप मिश्रा, शोभा मिश्रा को अटल रत्न से सम्मानित किया जायेगा।
24 दिस बर को सांय 5 बजे अटल जी के पैत्रिक निवास कमलसिंह के बाग के शिन्दे की छावनी पर 100 देशी घी के दीप जलाये जायेगें। वहीं 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से चेम्बर आफ कॉमर्स में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व महामना पं. मदनमोहन मालवीय की जयन्ती पर निशुल्क युवक युवती परिचय सम्मेलन होगा। 
पत्रकार वार्ता में श्रीमती वीना भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, कुलवीर भारद्वाज, रविन्द्र नायक, गिर्राज गुरू, राजू पंडित, देवेन्द्र शर्मा, मनोज त्रिपाठी, रामप्रकाश शर्मा, हेमन्त एडीशन शर्मा, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, रामनारायण मिश्रा, सुधा दीक्षित, शशि व्यास, आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, रेनू शर्मा, आकांक्षा दीक्षित, शिवांगी व्यास आदि उपस्थित थे।