भाई की शादी में शामिल होने आए फौजी का ट्रॉली बैग स्टेशन से चोरी

Dec 21 2023

ग्वालियर। अगर आप ट्रेन में ट्रॉली बैग लेकर सफर कर रहे हैं तो सावधान रहिए क्योंकि यहां मौजूद शातिर चोर आपकी ट्रॉली बैग और कीमती सामान पर नजर गड़ाए हुए हैं जो आपकी नजर हटते ही उसे चोरी कर ले जाते हैं। ऐसा ही एक चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक ग्वालियर रेलवे स्टेशन से एक यात्री का ट्रॉली बैग चोरी कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि चोर स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने वाली सीट पर बैठा है लेकिन 1 मिनट बाद ही वह वहां से उठा और यात्री के प्लेटफार्म पर रखे सामान के पास पहुंचा और ट्रॉली बैग को उठाकर चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने यात्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
भिंड के लहार निवासी 30 वर्षीय अवधेश सिंह राजावत एक आर्मी जवान है और अभी श्रीनगर में पदस्थ हैं। 15 जनवरी को अवधेश की भाई की शादी है उसी में शामिल होने के लिए वह दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर ग्वालियर में  रात के 12 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। क्योंकि रात ज्यादा हो गई थी और सुबह 5 बजे लाहार के लिए बस जानी थी इसलिए वह रेलवे स्टेशन पर ही अपने सामान के साथ इंतजार कर रहा था। 
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठा यह चोर उसके सामान पर नजर गड़ाए हुआ था। ट्रॉली बैग चोरी करने वाला चोर के अपने हाथ में दो बैग लिए हुए था जैसे ही आर्मी जवान की नींद लगी वैसे ही मौका पाकर जवान के सामान के पास आया और ट्रॉली बैग को चुराकर वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब जवान की नींद खुली तो उसका ट्रॉली बैग चोरी हो चुका था उसने आसपास तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। जिसकी जवान ने जीआरपी थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने जब स्टेशन की सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो कर चोरी बैग को चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है फिलहाल जीआरपी पुलिस ने जवान की शिकायत पर चोरी के लिए मामा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आर्मी जवान अवधेश राजावत का कहना है कि वह श्रीनगर से अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर आया था। सुबह 5 उसे बस से लहार जाना था जिसके लिए वह सामान के साथ इंतजार कर रहा था। उसी दौरान उसकी नींद लग गई थी, उसी का फायदा उठाकर चोर उसका ट्रॉली बैग चोरी करके ले गया है। चोरी गए ट्रॉली बैग में उसकी वर्दी और डॉक्यूमेंट थे।
इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि एक आर्मी जवान के ट्रॉली बैग को चोर चोरी करके ले गया है, जवान के ट्रॉली बैग को चोरी करता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद दुआ है। जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, चोर की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।