आरटीई कार्यशाला आयोजित

Dec 21 2023

ग्वालियर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मार्गदर्शन में    जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा शासकीय गजराराजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आरटीई कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को शारीरिक सजा न दिए जाने के प्रावधान से अवगत कराने एवं निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला में संयुक्त संचालक दीपक पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, जिला परियोजना समन्वयक रविंद्र सिंह तोमर, सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा ड्याडी एवं सहायक जिला परियोजना समन्वयक पंकज पाठक एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 
इस कार्यशाला में एपीसी पंकज पाठक ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम का सबको अधिकार है।