हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश नारायण शर्मा का निधन
Dec 20 2023
ग्वालियर। ग्वालियर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश नारायण शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। कैलाश नारायण शर्मा को मुखाग्नि उनके पुत्र हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में दी। कैलाश नारायण शर्मा हिमस की गौ रक्षक आंदोलन, श्रीरामजन्म भूमि आंदोलन सहित अनेकों आंदोलनों में भागीदारी रही। वहीं पाकिस्तान के नेता अब्दुल गफ्फार के ग्वालियर आगमन पर काले झंडे दिखाने के कारण राष्टीय सुरक्षा कानून के तहत 18 महीने जेल में रहे। इसके साथ 2017 में ग्वालियर में हिन्दू महासभा भवन मे गोडसे का मंदिर बनाने में संस्थापक के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थीं।
कैलाश नारायण शर्मा की अंतिम यात्रा में हिंदू महासभा के जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, रामबाबू बघेले, हरीदास अग्रवाल, पवन गुप्ता, विनोद जोशी, आदित्य भार्गव आदि ने हिंदू महासभा का ध्वज अर्पित कर श्रद्धाजंली अर्पित की साथ ही भाजपा, कांग्रेस सहित शहर के अनेकों गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









