बीच सडक़ पर सास और बहू में मारपीट,बेटे ने दोनों का वीडियो बनाया

Dec 20 2023

ग्वालियर। देश के कई जगहों से घरेलू विवाद के वीडियो सामने आते हैं जहां पति और पत्नी के बीच लात-घूसे चलने लगते हैं। तो कहीं पर सास और बहू के बीच मारपीट हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जहां एक सास और उसकी बहू के बीच जमकर मारपीट हो गई। सास और बहू के बीच का मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायराल हो रहा है। 
सास और बहु में विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों एक दूसरे का बाल पकडक़र खींचने लगे। वहीं बेटा दोनों के बीच इस मारपीट का वीडियो बनाकर कमेंट्री करता रहा। दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हो रहा था जिसे देखकर लडक़ा कहता रहा करने दो, मम्मी तू कर, बहुत अच्छी बात है। लडक़ा कहता रहा कि कोर्ट में यह सब काम आएगा।       
घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर गंगा विहार कॉलोनी की है। जहां सास बहू के बीच छोटा झगड़ा विकराल तब बन गया जब दोनो ने एक दूसरे के उपर सरे आम सडक़ पर हाथ उठा दिया। पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नही की है। बता दे कि इस घटना का वीडियो बेटे ने बनाया है।
इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला और उसकी सास लड़ते हुए नजर आ रही हैं। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।