पति द्वारा बेटा नहीं होने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पकड़ा
Dec 19 2023
ग्वालियर। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी पत्नी से बेटा चाहता था। लेकिन पत्नी ने दो बेटियों को जन्म दिया। जिससे वह आए दिन मारपीट करने लगा था। पांच दिन पहले पत्नी को अपने एक खाली मकान में साफ-सफाई के लिए ले गया था। जहां उसका गला घोंटा और उसे मृत समझकर बाहर से ताला लगाकर भाग गया, जबकि पत्नी जिंदा थी। जब रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो मकान मालिक के भाई को सूचना दी।
जिस पर परिजन पहुंचे ताला तोडक़र महिला को बाहर निकाला है और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल में 24 घंटे के इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को मृतका के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया है कि हत्या से तीन दिन पहले भी आरोपी ने अपनी पत्नी को गले में फंदा डाल दिया था। महिला को उसके देवर ने बचाया था।
मुरार स्थित एमएच चौराहा सुतारपुरा निवासी दशरथ पाल को मंगलवार को सिरोल थाना पुलिस ने उसकी ही पत्नी सृष्टि पाल (29) की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि दशरथ तीन बहन भाई है। दशरथ सबसे बड़ा है उससे छोटा एक भाई मनीष व बहन है। दशरथ का एक मकान सिरोल थाना स्थित हुरावली में है। वहां कोई नहीं रहता है, लेकिन पाल परिवार के सदस्य सप्ताह में एक बार जाकर साफ-सफाई कर आते हैं।
13 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे दशरथ पत्नी सृष्टि को लेकर घर की सफाई करने के लिए निकला था। इसके बाद 11 बजे दशरथ के छोटे भाई मनीष पाल के मोबाइल पर हुरावली में उनके पड़ोसी पप्पू फौजी का फोन आया। पप्पू ने सूचना दी कि तुम्हारे घर पर ताला लगा है, लेकिन अंदर से एक महिला के रोने की आवाज आ रही है। जिस पर मनीष मौके पर पहुंचा। घर पर लगा ताला तोड़ा देखा कि अंदर उसकी भाभी सृष्टि जमीन पर पड़ी थीं। उनके गले पर चोट का निशान था।
तत्काल सृष्टि को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसने 14 दिसंबर को घायल ने बिना कोई बयान दिए दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर सिरोल थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। साथ ही मर्ग कायम कर लिया था।
घटना के बाद दिन बाद 19 दिसंबर को पुलिस ने इस मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पता चलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। गला घोंटकर हत्या की बात पुलिस के सामने आई है। साथ ही पुलिस ने मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के बयान लिए, जिसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दशरथ पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के भाई अजय कुमार बघेल ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी को 9 साल के लगभग हो गए हैं। उसने दो बेटियों को जन्म दिया है, लेकिन बेटा नहीं होने पर उसका पति दशरथ उस बेरहमी से पीटता था। हत्या से तीन दिन पहले भी उसे काफी पीटा था बल्कि उसे मारने के लिए गले में फांसी का फंदा तक डाल दिया था। जब सृष्टि के देवर ने उसे बचाया था। यह बात हमें सृष्टि ने ही बताई थी।
इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि पांच दिन पहले एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में मायके पक्ष के बयान व अन्य साक्ष्य के आधार पर गला घोंटकर हत्या प्रतीत हुआ है। जिस पर उसके पति पर हत्या मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









