शंकरपुर में बने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दो फ्लड लाइट का हुआ ट्रायल

Dec 19 2023

ग्वालियर। शंकरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग तैयार है। 6 फ्लड लाइन के पोल भी खड़े होने के बाद दो फ्लड लाइट को चालू करके ट्रायल हुआ। फ्लड लाइट को रात करीब 8 बजे चालू करके देखा गया है। बाकी चार फ्लड लाइट की केबल फिटिंग का काम भी चल रहा है। संभवत: आज की रात को बाकी को भी चालू करके चेक किया जाएगा। खबर है कि 20 से 22 दिसंबर के बीच बीसीसीआई की टीम ग्वालियर के स्टेडियम का निरीक्षण करने आ सकती है।
यदि सबकुछ सही रहा तो जनवरी में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच की मेजबानी ग्वालियर को मिल सकती है। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों के साथ ही जीडीसीए के सचिव संजय आहूजा भी मौजूद थे। सभी फ्लड लाइट के ट्रायल के बाद जीडीसीए के पदाधिकारी शंकरपुर में स्टेडियम का फाइनल निरीक्षण करेंगे।