दीपावली मिलन समारोह में ‘मेरी आवाज सुनो’ प्रतियोगिता हुई आयोजित

Dec 19 2023

ग्वालियर। मेरी आवाज सुनो प्रतियोगिता में संस्था के सदस्य फर्म के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा अपनी गायन कला को प्रदर्शित करते हुए, एक से बढक़र एक गीत प्रस्तुत किए गए। इस प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने शामिल होकर अपने गायन कला का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बसंत सेल्स कार्पोरेशन की ओर से प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता की निर्णायिका डॉ. वीणा जोशी, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय एवं श्रीमती ज्योति बाला डाहाटे, व्याख्याता, शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आशीष अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार महेन्द्र सिंह सिकरवार, तृतीय पुरस्कार अंकुर अग्रवाल को प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, हेमन्त गुप्ता, डॉ. राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल एवं संदीप नारायण अग्रवाल सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य व उनके परिजन उपस्थित थे।