सिंधिया ने दिल्ली से की विकास कार्यों की समीक्षा

Dec 19 2023

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिल्ली स्थित अपने मंत्रालय से ग्वालियर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर में कार्यान्वित हो रही अधोसंरचना और विकास की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कुछ परियोजनाओं को निर्धारित-समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।