मुस्कान आर्य की मौत में 4 आरोपी अरेस्ट, फिर भी धरने पर बैठे नवविवाहिता के परिजन

Dec 18 2023

ग्वालियर। जिस नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर हो- हल्ला मचाते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उसमें पुलिस द्वारा पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है, कि परिजन दबाव बनाने के लिए पुलिस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। 
यहां बता दें कि कुछ लोगों द्वारा फूलबाग चौराहे पर तंबू तानकर धरना- प्रदर्शन किया रहा है। जिनकी मांग है कि नवविवाहिता मुस्कान आर्य की उसके पति व ससुरालजनों ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी है। जिसमें पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
उधर इस मामले में पुलिस का तर्क है। कि पीएम रिपोर्ट एवं विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर पति, सास-ससुर, ननदोई व मामा ससुर के खिलाफ नियमानुसार दहेज हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिनमें से चार आरोपियों पकड़े जा चुके हैं, सिर्फ मामा ससुर की गिरफ्तारी शेष है, उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन कर रहे मुस्कान के परिजन पूर्व में जहां पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए यह कह रहे थे कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं अब उनका कहना है कि हमें जानकारी नहीं थी, कि कुछ आरोपी पकड़े गए हैं।
पुलिस द्वारा पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बावजूद नवविवाहिता के परिजन जिस तरह से धरना-प्रदर्शन कर रहे है। उससे वह चर्चा चल निकली है कि यह सब ड्रामा कही मामला सेटलमेंट करने के लिए तो नहीं किया जा रहा है।
इस मामले में सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार आरोपी को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।