विवाह पंचमी पर निकली राम बारात, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Dec 18 2023
ग्वालियर। भगवान श्रीराम की विवाह की वर्षगांठ विवाह पंचमी के अवसर पर शहर के श्रीराम मंदिरों में सुबह से भक्तों का सैलाब आराधना के लिए उमड़ पड़ा। शाम को मंदिरों से प्रभु श्रीराम की बारातें निकाली गई। भक्त बाराती बन भजन-कीर्तनों पर नाचते-गाते चले। फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में भत प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ रामकथा भी सुनी विवाह पंचमी पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया। साथ ही रंग- बिरंगी लाइटिंग की गई।
वहीं सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर को प्रभु श्रीराम के रूप में सजाया गया। सनातन धर्म मंदिर में पालकी तैयार की गई। इस पालकी में भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न विराजित हुए। इसके साथ ही भगवान चक्रधर का शृंगार श्रीराम के रूप में किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम बारात निकाली।
हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी में मना विवाह पंचमी एवं बांके बिहारी प्राकटोत्सव
भगवान राम के विवाह के शुभ दिन विवाह पंचमी पर भगवान राम की बारात निकालकर जनकपुरी में पहुंच कर सीता जी से विवाह कर विवाह पंचमी मनाई गई। साथ ही बांके बिहारी का प्राकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया तो वहीं राम मंदिर पलका बाजार चामुंडा माता मंदिर पाटणकर बाजार एवं हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी शिंदे की छावनी पर पंजाबी समाज द्वारा श्रीराम की विवाह पंचमी एवं बांके बिहारी का प्राकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें आदर्श कॉलोनी में रहने वाले महिला मंडल के साथ पुरुषों ने भी बढ़-चढक़र सम्मिलित हुए और भगवान श्रीराम के विवाह एवं बांके बिहारी के प्राकटोत्सव की शुभकामनाएं दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









