पूरी दुनिया मानती है भारतीय सैनिकों के साहस का लोहा: जेएस संधु
Dec 18 2023
ग्वालियर। 16 दिसंबर को भारत के वीरों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। उन्होने पूर्वी पाकिस्तान को मुक्त कराया था। इसमें पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस को देखकर कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता है और न ही सीमाओं को छूने का दुस्साहस कर सकता है। राष्ट्र का कर्तव्य है कि शहीदों का समुचित सम्मान करें। यह बात सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु ने कही। वह नागरिक परिषद ग्वालियर एवं एलएनआईपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम को मुय अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
एलएनआईपी के टैगोर हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जेएनयू दिल्ली के प्रो. डॉ. संजय कुमार भारद्वाज उपस्थित थे। उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंध इतिहास एवं वर्तमान परिपे्रक्ष्य विषय में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा सुनाते हुए उसके वर्तमान की गौरवपूर्ण स्थिति से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त ले. जनरल एवं एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति वीके शर्मा ने कहा कि भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने वीरता का परिचय देते हुए 13 दिन में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। मजबूरन दुश्मन देश के 93 हजार सैनिकों को आत्मसर्पण करना पड़ा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं नागरिक परिषद के सदस्यों ने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल अकादमी प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन स्व. आरके वाधवा, सहायक कमांडेंट सीमा सुरक्षा बल के महावीर चक्र विजेता तथा सीमा सुरक्षा बल के उन अधिकारियों व अन्य कार्मिकों के सर्वोच्च बलिदान व अमूल्य योगदान को याद किया जाता है।
इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र सिंह, अमित यादव, डॉ. आरकेएस धाकड़, प्रो. राजेन्द्र बांदिल, डॉ. नामधारी, सुधीर अग्रवाल, नवल शुक्ला, पारस जैन, प्रमोद वित्थरिया सहित वरिष्ठ आधिकारी एवं नागरिक परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









