महिला सहित चोर पकड़ा एक भागा, 3 चोरियां खुलीं माल बरामद

Dec 18 2023

ग्वालियर। टेबलेट बेचने की फिराक में खड़ा शातिर चोर राजकुमार नागर और उसके साथी प्रदीप राठौर की पत्नी गीता मुरार थाना पुलिस के हाथ लगे हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यति बड़ागांव हाईवे पुल के पास खड़ा है और एक टेबलेट बेचने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेरबंदी कर राजकुमार को पकड़ लिया। पूछताछ में ही उसने कुबूल कर लिया कि यह टेबलेट उसने उपनगर मुरार की कृष्ण विहार कॉलोनी में सूने घर का ताला तोडक़र पार किया था। उसने अपने साथी प्रदीप राठौर और उसकी पत्नी गीता के साथ मिलकर वारदातें करना स्वीकार किया। जब पुलिस प्रदीप राठौर के घर पहुंची तो वह पहले ही फरार हो गया। लेकिन वारदातों में उसकी सहयोगी पत्नी हाथ लग गई। चोरों के कब्जे से पुलिस ने करीब एक लाख का माल बरामद किया है।
हवालात से भाग चुका है प्रदीप
टीआई थाना मुरार एमएम मालवीय के अनुसार पकड़े गए चोरों का साथी प्रदीप राठौर शातिर चोर है। वर्ष 2016 में उसे विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पकड़ भी लिया था। लेकिन शातिर नकबजन पुलिस को चकमा देकर थाने की हवालात से भागने में सफल हो गया था।