भक्तों ने शहर के दो दर्जन संस्थाओं में कराए तुलसी पूजन कार्यक्रम
Dec 18 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में विगत वर्षों से क्रिसमस के एवज में सम्पूर्ण भारत समेत विश्वभर में दिसंबर भर तुलसी पूजन कार्यक्रम निरंतर बाल संस्कार टीम द्वारा किए जा रहे है। इसी क्रम में ग्वालियर में ड्रीम लैंड मॉडर्न स्कूल, स्कॉलर पब्लिक स्कूल लाला का बाजार, अंबेडकर शासकीय माध्यमिक विद्यालय हेमसिंह की परेड, शासकीय उमा विद्यालय सिंधी कॉलोनी, एसआर मेमोरियल स्कूल गोल पहाडिय़ा लश्कर, सत्सल कॉन्वेंट स्कूल, सोनपाल स्कूल समेत दो दर्जन संस्थाओं में बाल संस्कार समिति की सेवादार श्रीमती गीता भार्गव, पूजा चितोरिया, आशा शर्मा, गीता रावल समेत दर्जनभर पदाधिकारीगण निरंतर तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। जिसमें विधालयीन स्टाफ का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विद्यालयों में बाल संस्कार टीम पहुंच कर विधान पूर्वक त्रिताप हरिणी तुलसी का मंत्रोचार के साथ रोली चंदन अक्षत पुष्प इत्यादि से छात्रों द्वारा पूजन परिक्रमा के साथ आरती वंदन कर प्रसाद वितरण कर सभी स्वंयम को धन्य महसूस कर रहे है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









